<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 5, 2026

सतपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनपद बागपत के ग्राम हिसावदा पहुंचे, जहां पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ किसान नेता सतपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम तथा विदित चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, एआईसीसी सदस्य नरेंद्र राठी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष डॉली त्यागी सहित गाजियाबाद जिले एवं महानगर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने सतपाल मलिक के सार्वजनिक जीवन, किसानों, सैनिकों और आम जनता के हित में किए गए संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा निडर होकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। कांग्रेस नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज और देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

Pages