<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर बस्ती पुलिस की उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मिला डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न


बस्ती। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद बस्ती की उपनिरीक्षक श्रीमती अनुपम त्यागी, प्रभारी चौकी अमहट घाट, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती को प्रतिष्ठित ‘पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न’ से सम्मानित किया गया।

18 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय बस्ती में उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा उनके अनुकरणीय कार्य, कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवाओं एवं देशसेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है।

उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी की इस उपलब्धि से बस्ती पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। साथ ही, यह उपलब्धि जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

बस्ती पुलिस परिवार ने उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Pages