<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

शराब की दुकानों के आसपास अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर, महुली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था, शांति एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर शराब की दुकानों एवं उनके आसपास विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस ने शराब की दुकानों तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं निगरानी की।

अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आसपास अनावश्यक रूप से बैठने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों एवं अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध अथवा कानून-विरोधी गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस ने शराब दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें और किसी भी विवाद, संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध कार्य की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

थाना महुली पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध की संभावनाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकना है। इसी क्रम में संवेदनशील स्थानों, बाजारों, शराब की दुकानों एवं उनके आसपास पुलिस भ्रमण और निगरानी लगातार जारी रखी जा रही है।

पुलिस टीम ने आमजन से अपील की कि शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, गाली-गलौज, महिलाओं एवं राहगीरों से अभद्रता अथवा किसी भी प्रकार की अराजकता न करें। शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा बिना किसी भेदभाव के विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages