वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार के उपरांत श्रद्धा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को नई दिशा देते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद पुलिस ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकियों के आसपास स्थित मंदिरों, मंदिर परिसरों तथा समीपवर्ती तालाबों की साफ-सफाई कराई गई।
स्वच्छता अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा हटाया। मंदिरों के समीप स्थित तालाब परिसरों की भी विशेष रूप से सफाई की गई, जिससे धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाया जा सके।
पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा और सेवाभाव के साथ अभियान में सहभागिता करते हुए आमजन को भी धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पुलिस की इस पहल को देखकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहना की।
संतकबीरनगर पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसेवा, सामाजिक सरोकार और जनहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता भी उसकी जिम्मेदारी है।
“जो हाथ अपराधियों पर शिकंजा कसते हैं, वही हाथ स्वच्छता के लिए झाड़ू भी उठा सकते हैं।”
मंदिरों एवं तालाब परिसरों की साफ-सफाई से आसपास स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण बना। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, अपनत्व एवं सकारात्मक संवाद को भी मजबूती मिली।
स्वच्छता से सेवा तक, सुरक्षा से विश्वास तक
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के मार्गदर्शन में चलाया गया यह अभियान पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता के संकल्प को दर्शाता है। सावन के पवित्र माह में धार्मिक स्थलों और आसपास के तालाबों की स्वच्छता कर संतकबीरनगर पुलिस ने श्रद्धा के साथ स्वच्छता, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया।
“वर्दी का सम्मान, जनता का विश्वास—सेवा, सुरक्षा और स्वच्छता के साथ संतकबीरनगर पुलिस।”

No comments:
Post a Comment