<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भव्य उद्घाटन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ा कदम

 



वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत स्थापित ‘गोरक्ष मॉडल प्रेरणा कैंटीन’ का भव्य उद्घाटन विधायक विपिन सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी (DDO), उपायुक्त स्वतः रोजगार (DC NRLM), परियोजना निदेशक (PD DRDA) सहित मिशन के समस्त स्टाफ एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कैंटीन का संचालन उरुवा निवासी एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

कैंटीन में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों द्वारा स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए खाद्य उत्पाद तैयार कर लोगों को परोसे जाएंगे। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां खाद्य सामग्री किफायती एवं सुलभ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्घाटन के दौरान विधायक विपिन सिंह ने समूह की महिलाओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गोरक्ष प्रेरणा कैंटीन महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी प्रतिभा और मेहनत के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

अधिकारियों ने भी कैंटीन के सफल संचालन और महिला स्वयं सहायता समूहों को इससे मिलने वाले रोजगार के अवसरों को महत्वपूर्ण बताया। विकास भवन परिसर में कैंटीन शुरू होने से कर्मचारियों, अधिकारियों एवं आम लोगों को स्वच्छ और किफायती खाद्य सामग्री उपलब्ध होने की सुविधा भी मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages