<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

एंटी रोमियो अभियान में 52 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ, तीन मनचलों से भरवाया गया माफीनामा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को हर्रैया थाना क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज, बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गई।

प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड/मिशन शक्ति टीम के नेतृत्व में महिला डिग्री कॉलेज, राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज, हर्रैया बाजार, हर्रैया चौराहा, कोचिंग सेंटरों के आसपास तथा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पुलिस टीम ने निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिला दुकानदारों से भी बातचीत कर बाजार, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों एवं मनचलों के संबंध में जानकारी ली गई।

अभियान के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा मौके पर उनके निस्तारण का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 52 व्यक्तियों से पूछताछ की। वहीं, तीन मनचलों से माफीनामा भरवाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Pages