<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे की एथलीट प्रियंका गोस्वामी अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट सुश्री प्रियंका गोस्वामी का चयन प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड के लिए किया गया है।

सुश्री प्रियंका गोस्वामी ने ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ एवं एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश तथा भारतीय रेल को गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनके शानदार प्रदर्शन का क्रम निरंतर जारी है। वर्तमान में सुश्री गोस्वामी पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

प्रियंका गोस्वामी के अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा, महासचिव/नरसा, सहायक क्रीड़ाधिकारी सहित नरसा के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियंका गोस्वामी की यह उपलब्धि पूर्वोत्तर रेलवे के अन्य खिलाड़ियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages