<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

27 अगस्त से गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05057/05058 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचालन नियमित गाड़ी संख्या 15095/15096 गोरखपुर-दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। गोरखपुर से यह ट्रेन 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा दिल्ली से 28 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 22.45 बजे रवाना होगी। ट्रेन खलीलाबाद से 23.23 बजे, बस्ती से 23.54 बजे, गोंडा से अगले दिन 01.50 बजे, बुढ़वल से 02.44 बजे, सीतापुर से 04.50 बजे, बरेली से 07.59 बजे, मुरादाबाद से 09.20 बजे और गाजियाबाद से 11.44 बजे छूटकर दिल्ली दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से 14.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद से 14.54 बजे, मुरादाबाद से 18.03 बजे, बरेली से 19.23 बजे, सीतापुर से अगले दिन 00.12 बजे, बुढ़वल से 01.42 बजे, गोंडा से 02.55 बजे, बस्ती से 04.31 बजे और खलीलाबाद से 04.58 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 06.30 बजे पहुंचेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस अमृत भारत एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08, पैंट्री कार का 01 तथा एलएसएलआरडी के 02 कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन के नियमित संचालन से गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद सहित मार्ग के अन्य क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आवागमन में सुविधा मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages