बस्ती। मन्नत फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में रक्षाबंधन के अवसर पर कटरा, स्टेशन रोड, कटेश्वरपार्क के निकट सहित अन्य स्थानों की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच राखी और मिठाइयों का वितरण किया गया। राखी और मिठाई पाकर महिलाओं एवं बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर डॉ. हेमंत पाण्डेय ने कहा कि मन्नत फाउंडेशन का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी गरीब परिवार रक्षाबंधन जैसे त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। त्योहार समाज के प्रत्येक वर्ग की खुशियों से जुड़ा होना चाहिए। जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि मन्नत फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की आवश्यकतानुसार सामग्री वितरित की जाती है। संस्था आगे भी वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
राखी एवं मिठाई वितरण में संजय पाण्डेय, सोनू पाठक, रितिक कुमार, धर्मेन्द्र पाण्डेय, अरुण कुमार सहित मन्नत फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment