<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 26, 2026

लखनऊ स्वास्थ्य विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. शत्रुघ्न मिश्रा


बस्ती। शहर के नानकनगर पचपेड़िया स्थित इलेक्ट्रो हेल्थकेयर सेंटर के संचालक डॉ. शत्रुघ्न मिश्रा एमडी, पीएचडी आयुष को चिकित्सा सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लखनऊ स्वास्थ्य विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। लखनऊ के उद्यान भवन में आयोजित इम्पैक्ट इंडिया समिट-2026 कार्यक्रम में उन्हें पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. शत्रुघ्न मिश्रा के साथ डॉ. गीता सिंह समेत चिकित्सा एवं विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर डॉ. शत्रुघ्न मिश्रा के सगे-संबंधियों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. शत्रुघ्न मिश्रा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां और जन अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने तथा अपने प्रोफेशन की उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages