बस्ती। भाजपा के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने की खुशी मंगलवार को बस्ती की सड़कों पर नजर आई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भव्य बाइक रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यालय से दोपहर एक बजे शुरू हुई रैली को जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर पार्टी के झंडे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे।
रैली कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज, अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, स्टेशन रोड, काली मंदिर, करुआ बाबा चौक, गायत्री मंदिर, मालवीय रोड और न्याय मार्ग होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रोडवेज तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने का जश्न मनाया। इस दौरान पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलना बस्ती जिले के लिए गौरव की बात है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और समर्पण का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी से बस्ती के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ा है।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बस्ती के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। बाइक रैली में उमड़ी भीड़ कार्यकर्ताओं के उत्साह और उनके प्रति विश्वास को दर्शाती है। अंकुर वर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
बाइक रैली में जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, विनोद चौधरी, सुनील सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, सचिदानन्द पाण्डेय, तारक जायसवाल, विकास त्रिपाठी, सचिन सिंह, अमरेन्द्र पाण्डेय सिबलू, अमित शुक्ल, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, प्रभु दयाल, राजन ठाकुर, पंकज चौधरी, प्रफ्फुल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, तारिक आदिल, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, विक्की चौधरी, गौरव मणि त्रिपाठी, पिन्टू सोनकर, अनिल पाण्डेय, महेन्द्र सोनकर, अरविन्द चौधरी, शारद रावत, गौरव अग्रवाल, अतुल सिंह और रमेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment