<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 10, 2026

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई।

उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मुकदमा अपराध संख्या 190/2026, धारा 137(2) व 87 भारतीय न्याय संहिता से संबंधित बाल अपचारी को सोमवार 10 अगस्त 2026 को सुबह 11.05 बजे ग्राम नरखोरिया नहर पुल के पास से पुलिस संरक्षण में लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए बाल अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल धीरज सिंह तथा कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages