<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 10, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सोमवार को मंडलायुक्त बस्ती वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर एवं कडर मंदिर पुरानी बस्ती का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान डीआईजी ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत गर्भगृह के आसपास, मंदिर परिसर, कांवड़ यात्रा मार्ग, श्रावण मेला क्षेत्र, मार्ग परिवर्तन, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग स्थलों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, यातायात, अग्निशमन, विद्युत, लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages