<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 10, 2026

स्थायी लोक अदालत के सदस्य पदों के लिए साक्षात्कार 18 अगस्त को

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने बताया कि जनपद संत कबीर नगर में स्थायी लोक अदालत के सदस्य के दो पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित थी। निर्धारित तिथि तक कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा स्थायी लोक अदालत में सदस्य के उक्त दो पदों के लिए जनपद संत कबीर नगर के सभी आवेदकों के साक्षात्कार की तिथि 18 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

सभी आवेदकों को 18 अगस्त को सुबह 9:30 बजे न्यायालय सभागार, जनपद न्यायालय, संत कबीर नगर में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। आवेदकों को अपने साथ पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लाना अनिवार्य है।

No comments:

Post a Comment

Pages