<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 10, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर अफसरों ने परखी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कर्ण मंदिर और भदेश्वरनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुविधा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान मंडलायुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने श्री भदेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने फुटहिया, कप्तानगंज चौराहा सहित कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुटहिया चौराहे पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, राजेश यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages