गोरखपुर। पिपराइच थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि थाना पिपराइच में दर्ज मुकदमा संख्या 395/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 109, 115(2), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजीकृत है। मामले में ग्राम अगया (बड़ा टोला), थाना पिपराइच निवासी वीरु भारती पुत्र चौथी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास कुमार साहू, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव और कांस्टेबल उपेन्द्र यादव शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment