<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

छिनैती करने वाले दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चेन बरामद

गोरखपुर। कैण्ट थाना पुलिस ने छिनैती की घटनाओं में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पीली धातु की एक चेन बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद संबंधित मुकदमों में बरामदगी के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अक्षय कुमार पुत्र स्व. मोहन निवासी कसिहार, थाना बेलीपार, गोरखपुर तथा राज उर्फ राजकुमार पुत्र स्व. अमीन प्रसाद निवासी देवगांव, थाना गौरी बाजार, देवरिया के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपने पति के साथ सब्जी लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में कैण्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं 29 जुलाई की सुबह टहलने निकली एक अन्य महिला के गले से भी चेन छीनने की घटना हुई थी, जिसके संबंध में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने दोनों मामलों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पीली धातु की चेन बरामद की। पुलिस ने बताया कि अक्षय कुमार के खिलाफ कैण्ट और झगहा थाने में छिनैती समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राज उर्फ राजकुमार के खिलाफ कैण्ट और झगहा थाने में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार राय, उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह, कांस्टेबल अखिलेश यादव, शिवांसु सिंह, संजीत कुमार यादव तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अशोक चौधरी और अरुण यादव शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages