<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

ऑटो में छूटा बैग सीसीटीवी की मदद से बरामद, गोरखपुर पुलिस ने छात्र को लौटाया


गोरखपुर। आंध्र प्रदेश से एमएमएमयूटी में एडमिशन कराने गोरखपुर आए एक आवेदक का ऑटो में छूटा बैग गोरखपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान रखा था।
जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को आवेदक ऑटो से यात्रा के दौरान अपना बैग भूल गए। बैग छूटने की जानकारी होने पर उन्होंने रेलवे पुलिस चौकी पर सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी रेलवे उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर ने पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए संबंधित ऑटो को खोज निकाला और उसमें रखा बैग सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बैग आवेदक को सौंप दिया गया। अपना सामान वापस मिलने पर आवेदक ने गोरखपुर पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की।
बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रेलवे उपनिरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर, कांस्टेबल संजीत यादव, कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages