<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

एएनएम पर तीन मुकदमों का हवाला, डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग


बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र में तैनात एएनएम जानकी वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम पायकपुर उर्फ पटखौली निवासी कुसुमलता पत्नी सुभाष चन्द्र ने डीएम को शिकायती पत्र देकर संबंधित एएनएम के विरुद्ध अलग-अलग थानों में दर्ज तीन आपराधिक मुकदमों का हवाला दिया है।
शिकायती पत्र के अनुसार, वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमा संख्या 51/2023 में आईपीसी की धारा 323, 504, 506 और 147 के तहत मामला दर्ज है। वहीं वर्ष 2026 में दर्ज मुकदमा संख्या 122 में बीएनएस की धारा 351(3), 352 और 115(2), जबकि मुकदमा संख्या 187/2026 में बीएनएस की धारा 351(3), 191(2), 115(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ता ने एएनएम की तैनाती को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित महिला के प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मामलों में पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी कप्तानगंज में कराया जाता है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने मेडिकल रिपोर्ट को लेकर भी आशंका जताते हुए इसकी दोबारा जांच कराने की मांग की है।
कुसुमलता ने जिलाधिकारी से संबंधित एएनएम को तत्काल सीएचसी कप्तानगंज की ड्यूटी से हटाकर अन्यत्र तैनात करने, पूरे मामले की विभागीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ितों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए मेडिकल रिपोर्ट की निष्पक्ष पुनः जांच कराने का अनुरोध किया गया है। अब प्रशासन की ओर से शिकायत पर क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

No comments:

Post a Comment

Pages