<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी


बस्ती। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बनकटी ब्लॉक मुख्यालय पर भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पटाखे छोड़कर जश्न मनाया।
इस अवसर पर रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी जमीनी धरातल से जुड़े हुए नेता हैं। उनके लंबे राजनीतिक एवं सांगठनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।
खुशी व्यक्त करने वालों में अंकित पाण्डेय, जगदम्बा शुक्ला, डॉ. अनिल मौर्य, राजेन्द्र चौधरी, अखिलेश शुक्ल, रविन्द्र पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, सत्यम ठाकुर, जनार्दन शुक्ल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages