<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 17, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में 15 दिसंबर को लगेगी पेंशन अदालत, 31 अक्टूबर तक जमा करें आवेदन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर में पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 15 दिसंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा।

पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर अपने पेंशन संबंधी परिवाद का प्रतिवेदन सभी आवश्यक संलग्नकों सहित तीन प्रतियों में 31 अक्टूबर 2026 तक उस कार्यालय में जमा कर दें, जहां से उन्हें समापक भुगतान प्राप्त हुआ था। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों एवं प्रतिवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन पत्र में आवेदक/आवेदिका का नाम, कर्मचारी से संबंध, भूतपूर्व कर्मचारी का नाम, पदनाम, कार्यस्थल, सेवानिवृत्ति अथवा मृत्यु की तिथि, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पेंशन संबंधी दावा तथा पत्र व्यवहार का पता पिन कोड सहित दर्ज करना होगा। इसके साथ पीपीओ एवं आधार कार्ड की छायाप्रति सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे।

पेंशन अदालत से संबंधित विस्तृत अधिसूचना एवं आवेदन का प्रोफार्मा पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा कर पेंशन संबंधी समस्याओं के निस्तारण का लाभ उठा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages