नई कार्यकारिणी में दीपचन्द कसौधन को अध्यक्ष तथा विनोद कुमार कसौधन को संगठन महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा सरजू प्रसाद कसौधन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कसौधन को महामंत्री, अभय सिंह को वरिष्ठ मंत्री, संत कुमार कसौधन को मंत्री, प्रेमचंद कसौधन को संगठन मंत्री और बृजेश कसौधन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. राजवंत सिंह को संरक्षक एवं बस्ती मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह मनोज की मौजूदगी रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा करने तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला संगठन महामंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, जिला महामंत्री सत्यम सिंह, जिला मंत्री कमलेश वर्मा, बस्ती नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप और जिला युवा अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है। किसी भी व्यापारी को परेशानी होने पर संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा और समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment