<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

रालोद प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह का बस्ती में जोरदार स्वागत


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह के जनपद में प्रथम आगमन पर मंगलवार को फुटहिया चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजा ऐश्वर्य राज सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों को लेकर भी आपसी चर्चा हुई।

राजा ऐश्वर्य राज सिंह का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह, मनोज, भारत राम, बबलू अग्रहरि, संजय गुप्ता, समीर राना, कमलेश चौधरी, राणा महेंद्र प्रताप, महेंद्र कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, सत्यम सिंह, रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’, किशन सिंह, अभिषेक सिंह, चंचल सिंह, ऋषि सिंह, रावेश श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, अंकुर श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, आकाश सोनी, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, शुभम कुमार, अवधेश कुमार निषाद, निरंजन कुमार उपाध्याय, हेमंत कुमार मिश्रा, पीयूष तथा धीरेंद्र कुमार चौधरी सहित सैकड़ों व्यापारी, कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages