बस्ती। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन में कथित रूप से सनातन धर्म का अपमान किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष के नाम जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि सांसद के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी धर्म एवं धार्मिक प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की भी मांग की गई।
शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सांसद के कथित बयान से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार के वक्तव्य सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता के लिए उचित नहीं हैं। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर विजयकांत सिंह एडवोकेट, ऋतुराज पाल एडवोकेट, शीतला प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट, राकेश कुमार पाण्डेय, प्रिया उपाध्याय एडवोकेट, राजेन्द्र शुक्ला एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment