<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 7, 2026

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने महिला अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 0711/2026, धारा 87/351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले, निवासी मड्या, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।

बताया गया कि 2 अगस्त 2026 को वादी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और युवती को बरामद करते हुए मामले में वांछित आरोपी तबरेज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। महिला अपराधों की रोकथाम एवं पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages