<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 7, 2026

रोडवेज बस स्टैंड पर माताओं के लिए स्तनपान कक्ष का उद्घाटन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की ओर से राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड, बस्ती में माताओं एवं शिशुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्रेस्टफीडिंग बूथ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग बस्ती श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव रहीं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर माताओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और गोपनीय स्तनपान की व्यवस्था बेहद जरूरी है। यात्रा के दौरान महिलाओं को शिशु को स्तनपान कराने में असुविधा होती है। ऐसे में यह बूथ माताओं को सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने रोटरी क्लब की पहल की सराहना करते हुए इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सामाजिक पहल बताया।

रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता, सचिव आशीष श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि क्लब सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता है। व्यस्त बस स्टैंड पर बूथ स्थापित करने का उद्देश्य यात्रा करने वाली माताओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर डॉ. निधि गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, अंजना श्रीवास्तव, अनू गुप्ता, देवेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, आनंद गोयल, ज्ञानती सिंह, सनम राय, मौनी, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रजनीश जैसवाल एवं चंदन गुप्ता सहित क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages