वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में वीरांगना फूलनदेवी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूलनदेवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को नमन किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि शोषण, उत्पीड़न और जुल्म की शिकार होने के बाद डकैत से सांसद बनीं फूलनदेवी एक संघर्षशील राजनेता थीं। उन्होंने निषाद समाज के हितों के लिए काफी कार्य किया। वर्ष 1996 में वह सांसद बनीं। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर जागरूक होना होगा। समाजवादी पार्टी निषाद समाज के उत्थान और उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत है। यही फूलनदेवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी, आर.डी. निषाद, जमील अहमद, हरीश गौतम, महेश चौधरी, मो. स्वाले, गुलाब सोनकर, भोला पाण्डेय, अरविंद सोनकर, हृदयराम यादव, रजनीश यादव, संजय गौतम, संदीप निषाद, राम सिंह यादव, अखिलेश यादव आदि ने कहा कि सामाजिक प्रताड़ना, जुल्म और अत्याचार के खिलाफ फूलनदेवी ने संघर्ष किया तथा निषाद समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह सांसद बनीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि फूलनदेवी की शारीरिक हत्या भले ही हो गई, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का दायित्व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।
इस अवसर पर रनबहादुर यादव, विजय विक्रम आर्य, निसार अहमद, मो. कैश, रणजीत यादव, युनुस, तुफानी यादव, अकबर अली, रजवंत यादव, श्याम सुंदर यादव, प्रशांत यादव, श्याम यादव, मो. शाद शद्दु, वीरेंद्र यादव, नित्यराम चौधरी, गौरीशंकर यादव, राम प्रकाश सुमन, मल्लू चौधरी, राहुल सिंह, मंगल निषाद, लालमन, हनुमान गौड़, अरविंद जायसवाल, इरशाद अहमद, रितिक कुमार, प्रदीप यादव, चिंता यादव, मुरलीधर पाण्डेय, बब्बन चौधरी, बलवंत यादव, जोखू लाल, दया शंकर यादव, रईस, सुशील यादव सहित सपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment