गोरखपुर। चिलुआताल थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना चिलुआताल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 648/2026 से संबंधित आरोपी राकेश कुमार पुत्र रामवृक्ष, निवासी ग्राम खुटवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 65(2) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष सिंह तथा कांस्टेबल अंकित दूबे, थाना चिलुआताल शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment