<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 17, 2026

नाग पंचमी पर गौरानाथ शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया रुद्राभिषेक


महादेवा, बस्ती। विकासखंड कुदरहा क्षेत्र के प्रसिद्ध गौरानाथ शिव मंदिर पर नाग पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा गौरानाथ शिवलिंग और सर्पराज नागदेवता का विधि-विधान से पूजन कर जल एवं दूध से अभिषेक किया।
इस अवसर पर सतेंद्र बहादुर पाल (पिंकू पाल), विश्वजीत पाल और राजीव शुक्ल समेत अन्य श्रद्धालुओं ने पंडित श्री सचिंद्र पांडेय के आचार्यत्व में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प, धतूरा आदि पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।
नाग पंचमी के अवसर पर विनोद चौधरी, उमेश पाल, पंडित बद्री विशाल पांडेय, विष्णु कुमार शुक्ल, कृष्ण चंद्र शुक्ल, वीरेंद्र पांडेय, वृंदावन पांडेय, देवेंद्र पांडेय, अनूप शुक्ल, सुरेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, शिवम गौंड, अखिलेश शुक्ल, रविंद्र चौधरी, भैरव पाल, प्रिंस पाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा गौरानाथ शिवलिंग एवं नागदेवता का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।
महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं का कहना था कि नाग पंचमी पर भगवान शिव और नागदेवता की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आस्था और भक्ति से सराबोर गौरानाथ मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages