बस्ती। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मण्डलीय समीक्षा बैठक 20 अगस्त को अपराह्न 12 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में मण्डल में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से बैठक में समय से उपस्थित होने की अपेक्षा की है।

No comments:
Post a Comment