<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 18, 2026

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, आरसेटी में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण शुरू


बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बस्ती में महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक आर.एन. मौर्य, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार एवं आरसेटी निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं और युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ब्यूटी एवं वेलनेस के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रतिभागी अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
आरसेटी निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने तथा सीखे हुए हुनर का उपयोग स्वरोजगार स्थापित करने में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। प्रशिक्षणार्थियों ने ब्यूटी एवं पार्लर से जुड़े विभिन्न कौशल सीखकर भविष्य में अपना रोजगार स्थापित करने का संकल्प लिया। अंत में निदेशक ने अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में आरसेटी के संकाय सदस्य धीरज राय, अखिलेश मिश्रा, सहायक मंजय सिंह, अटेंडर मनोज कुमार सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages