बस्ती। सिंचाई विभाग से संबंधित समस्याओं, नहरों एवं सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सिंचाई बन्धु की बैठक आगामी 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11:30 बजे विकास भवन सभागार में होगी।
नोडल अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खण्ड-4 ने बताया कि बैठक में सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में समय से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

No comments:
Post a Comment