बस्ती। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह के बस्ती-गोंडा सीमा पर स्थित लोलपुर पहुंचने पर मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया। संगठन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजा ऐश्वर्य राज सिंह का क्षेत्र में यह पहला आगमन था। उनके स्वागत को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत करने वालों में प्रदेश मंत्री सुधीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश हिंदुस्तानी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सौरभ तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, बालकृष्ण बबलू, विकास प्रजापति, परमानंद गुप्ता, राजा बाबा उज्ज्वल सिंह, अंकित सिंह, अभय चौधरी, रूप नारायण गौड़, सौरभ चतुर्वेदी, सतीश पांडेय पप्पू, अभिषेक आर्य, शिवम मिश्रा, शिवलाल प्रेमी, उपेंद्र सिंह और विपिन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment