<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

किसान इण्टर कॉलेज रसूलपुर में 20 सितम्बर को होगा चुनाव

बस्ती। किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति रसूलपुर के साधारण सभा सदस्यों की बैठक आगामी 20 सितम्बर को दिन में 10 बजे किसान इण्टर कॉलेज रसूलपुर तरेता के सभागार में आयोजित होगी। समिति के प्रबन्धक शत्रुघ्न प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि बैठक में समिति एवं विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव विभागीय पर्यवेक्षक की देख-रेख में सम्पन्न होगा। उन्होंने साधारण सभा के सदस्यों से बैठक में समय से उपस्थित होने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages