<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

105 स्कूली वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

सिद्धार्थनगर। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर “मिशन सेफ फ्यूचर 2.0” अभियान के अंतर्गत स्कूली वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. अम्बिका राय, डॉ. हरिश्चन्द्र एवं उनकी टीम ने 105 स्कूल वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया। परीक्षण के उपरांत चालकों को चालक स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड जारी किए गए तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। इस दौरान चालकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर में फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बस्ती, सुरेश कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), बस्ती, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थनगर संजय कुमार सिंह, यात्री कर अधिकारी सिद्धार्थनगर मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages