<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस का विरोध, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। यातायात चौराहे से भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस आरटीआई विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद चतुर्वेदी एवं महानगर अध्यक्ष संजय चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। यहां नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपकर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जनपद बस्ती प्रभारी दिलीप कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष बालमुकुंद चतुर्वेदी ने कहा कि यातायात चौराहे पर वर्षों से स्थापित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय विरासत का प्रतीक है। गोरखपुर के सौन्दर्यीकरण के नाम पर प्रतिमा हटाया जाना स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के विपरीत है।
उन्होंने मांग की कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा को तत्काल पूर्व स्थान पर स्थापित किया जाए। ऐसा न होने पर कांग्रेस ने महापुरुषों के सम्मान में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी, पार्षद विजेन्द्र अग्रहरी, ज्योत्सना दुबे, अजय सिंह, राकेश राम त्रिपाठी, संजय चौधरी, राजीव कुमार सिंह, घनश्याम त्रिपाठी, प्रेमलता चतुर्वेदी, अनिल सिंह, संजय सिंह विशेन, वी.के. पाण्डेय, संजय तिवारी, कमल श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, देवेन्द्र निषाद धनुष, अभिमन्यु विश्वकर्मा, अभय सिंह, रोशन लाल, वसीम अहमद, अरविंद कुमार, संतोष अग्रहरी, मो. हारिश अंसारी, रितेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages