<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

निषाद समुदाय ने फूंका राजू दास का प्रतीकात्मक पुतला, कार्रवाई की मांग


गोरखपुर। टीवी डिबेट के दौरान निषाद समुदाय के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर निषाद समुदाय में आक्रोश है। मंगलवार को निषाद समुदाय के विभिन्न संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर शास्त्री चौक पर तथाकथित संत राजू दास का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और शासन-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद एवं समाजवादी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव विक्की निषाद ने संयुक्त रूप से कहा कि टीवी डिबेट के दौरान कुंवर सिंह निषाद के प्रति कथित तौर पर मां-बहन को लेकर अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना से निषाद समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में आक्रोश है। उन्होंने शासन-प्रशासन से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर निषाद समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।
कार्यक्रम में बार काउंसिल गोरखपुर के उपाध्यक्ष शिव कुमार निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस अशोक कश्यप, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग समाजवादी पार्टी महेन्द्र निषाद, रामू निषाद, एडवोकेट मनोज निषाद, उमेश निषाद, जयप्रकाश निषाद, धनंजय निषाद, प्रमोद निषाद, अभिषेक निषाद महरा, राजकुमार यादव, विक्रांत साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages