<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

बरावफात पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। आगामी बरावफात पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सोनहा क्षेत्र के चौकी असनहरा पर पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के पीस कमेटी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बरावफात पर्व को लेकर शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। लोगों से पर्व को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही डीजे का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों एवं आयोजकों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि वे आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करेंगे।

इस दौरान प्रभारी चौकी असनहरा सहित क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति एवं पीस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages