<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 25, 2026

कृषि यंत्रीकरण से आसान हुई खेती, 569 किसानों को मिला अनुदान


बस्ती। खेती को आधुनिक, कम श्रम वाली और अधिक दक्ष बनाने के उद्देश्य से जिले में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत बस्ती के 569 किसानों को पिछले दो वित्तीय वर्षों में कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान का लाभ दिया गया है।
कृषि विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 293 किसानों तथा 2025-26 में 276 किसानों को योजना का लाभ मिला। इस प्रकार दो वर्षों में कुल 569 किसान कृषि यंत्रीकरण योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर खेती के कार्यों को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कृषि यंत्रों के इस्तेमाल से जुताई, बुवाई, निराई-गुड़ाई, कटाई और फसल प्रबंधन जैसे कार्य कम समय में पूरे किए जा सकते हैं। इससे किसानों की श्रम पर निर्भरता कम होने के साथ समय और लागत की भी बचत होती है। समय से कृषि कार्य पूरा होने पर फसल उत्पादन बेहतर होने की संभावना भी बढ़ती है।
विभाग की ओर से निर्धारित कृषि यंत्रों की खरीद पर नियमानुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इससे छोटे और सीमांत किसानों के लिए आधुनिक उपकरण खरीदना आसान हो रहा है। कृषि विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र किसानों को कृषि यंत्रीकरण से जोड़कर खेती को कम लागत, कम श्रम और अधिक दक्षता वाली बनाना है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार आधुनिक कृषि यंत्रों के बढ़ते उपयोग से किसानों को मौसम के अनुरूप समय से कृषि कार्य पूरा करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में भी पात्र किसानों को योजनाओं के माध्यम से कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages