गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को विष्णुपुरम, असुरन चौक स्थित पूर्व मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा के आवास पर महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालमुकुंद चतुर्वेदी ने किया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों के अनुरूप संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि संगठन को हर स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में बैठकें आयोजित कर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ 2027 विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी। साथ ही नगर निगम चुनाव में मेयर पद सहित सभी 80 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी उतारकर बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल रही है, जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी।
बैठक में आनंद मणि त्रिपाठी, अरुण कुमार अग्रहरी, भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार निषाद, ज्ञान पांडेय, धनुष, तेज नारायण श्रीवास्तव, सदानंद पांडेय, प्रेमलता चतुर्वेदी, इंजीनियर रजनीश मिश्रा, चंद्रिका भारती, सोहेल अंसारी, तस्लीम अंसारी, सुरेंद्र पासवान, धर्मराज चौहान, अरशद, मनीष तिवारी, राजेश चौधरी, संजय सिंह, अजय मिश्रा, प्रभात चतुर्वेदी, प्रतीक चतुर्वेदी, वसीम अहमद, आशीष प्रताप सिंह, गुलाब सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment