<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

14 अगस्त तक गैर ऋणी और 31 अगस्त तक ऋणी किसान कराएं फसल बीमा

 वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026 में अपनी फसलों का समय से बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस वर्ष योजना के संचालन के लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी को नामित किया गया है। योजना के अंतर्गत ऋणी किसान 31 अगस्त 2026 तक तथा गैर ऋणी किसान 14 अगस्त 2026 तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। खरीफ मौसम में अधिसूचित धान की फसल के लिए 82,200 रुपये प्रति हेक्टेयर तक का बीमा कवर उपलब्ध है, जिसके लिए किसान को मात्र 1,644 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम अंश जमा करना होगा।

योजना के तहत बुवाई न हो पाने या असफल बुवाई, फसल की मध्य अवस्था में प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों से होने वाली क्षति, ओलावृष्टि, बादल फटना, भूस्खलन, आकाशीय बिजली तथा धान को छोड़कर अन्य फसलों में जलभराव से हुए नुकसान को कवर किया गया है। इसके अलावा फसल कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई उपज को 14 दिनों तक ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम वर्षा एवं चक्रवाती वर्षा से होने वाली क्षति भी योजना के दायरे में शामिल है।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि यह योजना स्वैच्छिक है। बीमा कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की प्रति, बैंक खाते का विवरण तथा आईएफएससी कोड के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या बैंक शाखा में निर्धारित प्रीमियम जमा करना होगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होता है तो किसान घटना के 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीमा कम्पनी के जिला प्रबंधक प्रवीण कुमार शर्मा से मोबाइल नंबर 7689810913 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages