<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 6, 2026

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरे हों सभी प्रोजेक्ट : एसपी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को जनपद में संचालित पुलिस एवं अन्य विभागों की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं के प्रभारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में पुलिस लाइन, महिला थाना, साइबर थाना, थाना बेलहरकला, थाना दुधारा, कोतवाली खलीलाबाद, फायर स्टेशन घनघटा समेत अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा निर्माण कार्य में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए कार्य में अपेक्षित गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में निर्माण कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं एवं आवश्यक समन्वय के बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से सभी बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजनाओं का कार्य प्रभावित न हो। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Pages