<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

कौवाबाग रेलवे कॉलोनी में पुनर्विकसित ‘मधुबन पार्क’ का उद्घाटन, बच्चों ने काटा फीता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को वरिष्ठ रेल अधिकारियों की उपस्थिति में कौवाबाग रेलवे कॉलोनी स्थित पुनर्विकसित मधुबन पार्क का उद्घाटन कराया। पार्क का शुभारंभ कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य इंजीनियर (नियोजन एवं अभिकल्प) आशीष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक के सचिव आनंद ऋषि श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक उदय बोरवणकर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि के साथ पार्क में निर्मित नए बैडमिंटन कोर्ट पर बैडमिंटन खेलकर उसका शुभारंभ भी किया।

महाप्रबंधक ने पार्क में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों, आकर्षक पाथ-वे, बाउंड्री वॉल की कलात्मक पेंटिंग, शेड, बच्चों के झूलों, फिटनेस उपकरणों तथा बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पार्क का आधुनिक स्वरूप कॉलोनीवासियों को बेहतर मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। साथ ही बाउंड्री वॉल की पेंटिंग की सराहना करते हुए इसके नियमित रखरखाव और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।

पार्क के सौंदर्यीकरण के तहत बेला, इक्सोरा, कनेर, फाइकस बेंजामिना, गंधराज, केन पाम, चांदनी, बॉटल पाम, टेकोमा, बुश कामिनी, देसी गुड़हल और अशोक सहित कुल 194 पौधे लगाए गए हैं, जिससे पार्क का प्राकृतिक वातावरण और अधिक आकर्षक बन गया है।

पुनर्विकसित मधुबन पार्क में सुंदर वॉकिंग पाथवे, आकर्षक प्रवेश द्वार, छायादार बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले एवं अन्य खेल उपकरण, फिटनेस उपकरण तथा आरसीसी आउटडोर बैडमिंटन कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह पार्क कॉलोनीवासियों के लिए मनोरंजन, शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मेलजोल का प्रमुख केंद्र बनने के साथ बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुविधासंपन्न खेल स्थल भी उपलब्ध कराएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages