<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

प्रतिष्ठित उद्योगपति बालकृष्ण सराफ के निधन पर अग्रहरी समाज ने जताया गहरा शोक, राजघाट पर दी अंतिम विदाई


गोरखपुर। एस्परा ग्रुप (हरिप्रसाद गोपीकृष्ण सराफ) के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान प्रमुख, वरिष्ठ उद्योगपति एवं प्रखर समाजसेवी श्री बालकृष्ण सराफ के आकस्मिक निधन पर अग्रहरी समाज, गोरखपुर ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। रविवार को राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां अग्रहरी समाज के पदाधिकारियों और स्वजातीय बंधुओं ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अग्रहरी समाज के महानगर महामंत्री सुशील अग्रहरी ‘बबलू’ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्हें सभी लोग आदरपूर्वक ‘बाबूजी’ कहकर संबोधित करते थे, वे केवल एक सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि समाज के गौरव और सभी के मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, समाज कल्याण, गौ सेवा और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि बाबूजी छोटे-बड़े सभी व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सच्चे शुभचिंतक थे। उनका निधन पूरे समाज और व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में अग्रहरी समाज के अध्यक्ष विमल अग्रहरी, संरक्षक मंडल के शरद चंद्र अग्रहरी, मदन अग्रहरी, प्रह्लाद अग्रहरी और भोला अग्रहरी, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रहरी एवं रितेश अग्रहरी तथा कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रहरी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
समाज के पदाधिकारियों ने दिवंगत बालकृष्ण सराफ के ज्येष्ठ पुत्र अतुल सराफ, कनिष्ठ पुत्र अनूप सराफ तथा उनके पौत्र वैभव सराफ, सौमित्र सराफ और शांतनु सराफ के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि नई पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, सेवा और ईमानदारी के मार्ग पर आगे बढ़ेगी।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages