<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

विरासत गलियारे से बदलेगी गोरखपुर की तस्वीर, सर्राफा कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार


गोरखपुर। गोरखपुर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्वाकांक्षी 'विरासत गलियारे' के निर्माण को लेकर शहर के सर्राफा व्यवसायियों में उत्साह देखने को मिला। रविवार को वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायियों ने नगर निगम के नगर आयुक्त अजय जैन तथा गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संयोगवश रविवार को नगर आयुक्त अजय जैन का जन्मदिवस भी था। इस अवसर पर सर्राफा व्यवसायियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
व्यवसायियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता होते हुए नॉर्मल तक प्रस्तावित 'विरासत गलियारा' शहर के व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। भूमिगत बिजली व्यवस्था, आधुनिक नाली निर्माण और दुकानों के एक समान आकर्षक स्वरूप से जाम, जलभराव और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान होगा तथा सर्राफा बाजार को नई पहचान मिलेगी।
सर्राफा व्यवसायियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि इस ऐतिहासिक परियोजना को सफल बनाने में पूरा व्यापारी समाज नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहेगा।
नगर आयुक्त अजय जैन और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने सम्मान के लिए सर्राफा व्यवसायियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य के दौरान व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ विश्वस्तरीय गलियारे का निर्माण पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सर्राफा मंडल अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरी, राजू प्रताप सिंह, जय अग्रहरी, सोमू निगम, सुशील अग्रहरी 'बबलू', सुनील वर्मा, संतोष सराफ, दयानंद पांडे, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्वर्ण आभूषण व्यवसायी तथा नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages