<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर महानगर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण


गोरखपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 15 अगस्त को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद की अध्यक्षता में छठवीं स्थित महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद बैठक आयोजित हुई, जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों को बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि देश की आजादी के लिए करोड़ों लोगों ने अपना जीवन और प्राण न्योछावर किए, तब जाकर देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने सभी अमर शहीदों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, अरुण अग्रहरी, तौकीर आलम, शिव कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र निषाद धनुष, सदानंद पांडेय, जय नारायण यादव, सुरेंद्र पासवान, प्रभात चतुर्वेदी, प्रमोद निषाद, आशीष प्रताप सिंह, तेज नारायण श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, वसीम खान, अजय मिश्रा, अभिषेक राय गांधी, तस्लीम आलम, राकेश मौर्य, अंसारी, सुहेल अंसारी, गुलाम ताहिर, धीरेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages