<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

रिजर्व पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य शिविर, पुलिसकर्मियों और परिवारों को मिली निःशुल्क चिकित्सा सुविधा


बस्ती। वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, बस्ती में एक दिवसीय होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप एवं वामा वेलनेस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच और आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
क्षेत्राधिकारी लाइन कुलदीप सिंह यादव के मार्गदर्शन तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती एवं प्रभारी वामा सारथी सुभाष प्रजापति की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में आयुष विभाग उत्तर प्रदेश और विभिन्न प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों की सहभागिता रही। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संवर्धन और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से रोगों की रोकथाम एवं उपचार को बढ़ावा देना था।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, पाचन संबंधी समस्याओं और तनाव जनित विकारों सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य जांचें भी निःशुल्क की गईं।
इस अवसर पर आई ड्रॉप, जलने और कटने की दवाओं सहित अन्य आवश्यक एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या को देखते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
वामा सारथी संगठन पुलिस परिवारों के कल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निरंतर सक्रिय है तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के माध्यम से पुलिस परिवारों को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages