<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

महिला से मंगलसूत्र और नकदी लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, ऑटो रिक्शा व नकदी बरामद


बस्ती। थाना कोतवाली पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र और नकदी छीनकर फरार होने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ऑटो रिक्शा और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 293/26, धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चन्नी मार्ग स्थित लाला के बगिया के पास से नवी सरवर उर्फ कल्लू (52) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी दौलतपुर तथा बीनू सोनकर पुत्र हृदय नारायण सोनकर निवासी काशीराम आवास, थाना कोतवाली, बस्ती को 4 जुलाई की शाम करीब 6:25 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, एक जुलाई को पीड़िता अपनी नातिन के इलाज के लिए डॉक्टर एस.के. गौड़ के यहां गई थी। वापस लौटते समय रोडवेज के पास एक व्यक्ति ने उसे ऑटो से घर छोड़ने की बात कही। महिला जब उसके साथ पचपेड़िया मोड़ की ओर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद उसके साथी ने मिलकर महिला के हाथ से पांच हजार रुपये और मंगलसूत्र छीन लिया और दोनों फरार हो गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बीनू सोनकर के खिलाफ पहले से चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं, जबकि नवी सरवर उर्फ कल्लू पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोती चंद, चौकी प्रभारी रोडवेज उपनिरीक्षक जयविंद कुमार यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव, आतिश कुशवाहा, स्कंद यादव और आशीष कुमार वर्मा शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages