वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। नेशनल प्रेस क्लब की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में आवास विकास स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित हुई। बैठक में सदस्यता अभियान, परिचय पत्र वितरण एवं कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत करते हुए संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने बैठक का विषय रखते हुए उपस्थित सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का परिवेश काफी दूषित हो गया है और नई पीढ़ी के कुछ लोग पत्रकारिता की गरिमा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पत्रकारों को अपने उच्च आदर्शों और मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
बैठक में पत्रकारों ने सदस्यता अभियान की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने सदस्यता की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में पहचान पत्र जारी कर अंतिम सदस्य सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि अगस्त के अंतिम सप्ताह में कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा।
अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय वैचारिक दरिद्रता का दौर है। ऐसे में पत्रकारों को सोशल मीडिया पर भी अपने विचार और जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।
बैठक को जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री धनंजय श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
इस दौरान राजकुमार पाण्डेय ने पत्रकारों, उनकी पत्नी तथा माता-पिता के निधन पर क्लब की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका अधिकांश सदस्यों ने समर्थन किया। इस पर संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही इस प्रस्ताव को नियमावली का हिस्सा बनाकर सदन के समक्ष रखा जाएगा और सर्वसम्मति के बाद इसे लागू किया जाएगा।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान को और तेज करने का आह्वान किया।
बैठक में अरशद मसूद, सुमित जायसवाल, दिनेश कुमार पाण्डेय, पारसनाथ मौर्य, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम, परमानन्द मिश्र, रत्नेन्द्र पाण्डेय, रियाज अहमद, अवधेश कुमार सोनकर, मनोज कुमार यादव, संदीप यादव, धर्मप्रकाश श्रीवास्तव, बबुन्दर यादव, डॉ. नवीन सिंह, मिर्जा जमीर अहमद, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद, डॉ. अजीत श्रीवास्तव, सत्यराम, प्रशान्त त्रिपाठी, वसीम अहमद, राजकुमार गौतम, इमरान अंसारी, आनंद भारती, मोहम्मद तलहा, अभिषेक गौतम, मोहम्मद टीपू, वेदान्त सिंह, जयप्रकाश पाण्डेय, हिफजुर्रहमान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment