<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 5, 2026

कराटे बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अभिनेत्री काजल निषाद ने बेटियों को आत्मरक्षा सीखने का दिया संदेश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। बैंक रोड स्थित एम.जी. इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को पूर्वांचल निःयुद्धा अकादमी द्वारा कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर कराटे की तकनीक, काता, कुमिते, शारीरिक क्षमता, संतुलन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभागियों को विभिन्न रंगों की बेल्ट प्रदान की गई।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण मशहूर अभिनेत्री एवं समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री काजल निषाद रहीं, जिन्होंने स्वयं परीक्षा में भाग लेकर ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बेटी के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक है। कराटे और मार्शल आर्ट न केवल आत्मरक्षा का माध्यम हैं, बल्कि इससे आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और मानसिक दृढ़ता का भी विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को कराटे प्रशिक्षण से जोड़ने की अपील की।

अकादमी अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और आत्मअनुशासन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए नियमित अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि एम.जी. इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की अनुशासित प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती हैं और वे भविष्य में शहर एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

बेल्ट परीक्षा में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों को येलो, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लू, पर्पल तथा ब्राउन क्यू बेल्ट प्रदान की गई। परीक्षा में धीरेंद्र प्रताप, योगेंद्र प्रताप, अंजलि भारती, वंसिका पांडे, अंशुमान गौड़, इंद्रप्रकाश निगम, उमेश यादव, मंजेश कुमार, कुणाल कुमार और सागर भारती मुख्य परीक्षक रहे, जबकि रागिनी राय, अंकिता गौरव, खुशबू, तेजेंद्र प्रताप, पुनीत सिंह और शुभम सिंह ने सहायक परीक्षक की भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages